🔴 चैत्र नवरात्रि 2026 Day 6: मां कात्यायनी की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और वैवाहिक सुखचैत्र नवरात्रि के छठे दिन आज मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां कात्यायनी की उपासना करने से साधक को जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपदा, सौभाग्य एवं वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है।
मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत तेजस्वी और दिव्य माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, उनका जन्म ऋषि कात्यायन की पुत्री के रूप में हुआ था। मां सिंह पर सवार रहती हैं और उनके चार भुजाएं हैं, जिनमें तलवार और कमल सुशोभित हैं, जबकि अन्य दो हाथ अभय और वर मुद्रा में होते हैं।
माना जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा से साहस, शक्ति और विशेष रूप से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और अंत में मां की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
🙏 मां कात्यायनी की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।
#ChaitraNavratri2026 #MaaKatyayani #NavratriDay6 #DurgaPuja #NavratriSpecial #Bhakti #HinduFestival #Aarti #Spirituality
