नवरात्रि का आज दूसरा दिन है।ऐसे मां के भक्तों का उत्साह देखें को को मिल रहा है ।आज के दिन भक्तजन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा करते हैं। मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसलिए उन्हें ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में पीले रंग का खास महत्व होता है।