अल्मोड़ा-हल्द्वानी राज्यमार्ग पर क्वारब में पुल के पास हिल साईड की ओर लगभग 200 मी0 लम्बाई में भू-स्खलन जोन बन बन गया है। मलवा बोल्डर सड़क में गिरने की वजह से सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत पोकलेन, जे0सी0बी0 मशीनें और टिप्पर लगाते हुए क्षतिग्रस्त भाग में पहाड़ी की ओर हिल कटिंग का कार्य कराया जा रहा है। मार्ग में कटिंग करने के बाद सोलिंग आदि कार्य करते हुए मार्ग को यातायात हेतु लगातार सुलभ बनाया जा रहा है। सड़क पर कुछ कुछ देर बाद पहाड़ी से पत्थर, मलबा आदि गिरने की वजह से इस मोटर मार्ग पर रात के समय में यातायात करना असुरक्षित है। लगातार हो रहे भू-स्खलन, सड़क धसने व बोल्डर गिरने से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह मोटर मार्ग 03 जून, 2025 से दिनॉंक 18 जून, 2025 की रात 11ः00 बजे से सुबह 05ः00 बजे तक हल्के एवं भारी वाहनों के संचालन हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। प्रतिबन्धित समय पर सड़क दुर्घटना एवं वाहन संचालन हेतु सम्बन्धित चौकी, थाना प्रभारी पूर्णतः जिम्मेदार होंगे। एम्बुलेंस, क्रेन एवं अन्य आवश्यकीय सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहन इस प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे। यदि किसी वाहन के प्रतिबन्धित अवधि में यातायात अपरिहार्यता हो तो क्षेत्र के सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, अल्मोड़ा निर्णय लेने हेतु अधिकृत होंगे।
