जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में उत्तराखंड राज्य के पांच जवान शहीद हो गए। कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। आज दिनांक 09 जुलाई मंगलवार की शाम को बलिदानियों के पार्थिव शरीर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गए।

यहां पहुंच कर एयरपोर्ट पर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं, एयरपोर्ट पहुंचे सीएम धामी और सेना के अधिकारियों ने बलिदानियों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर भेज दिए गए हैं।
