ब्रेकिंग न्यूज: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक!सुप्रीम कोर्ट ने UGC के विवादित ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस 2026’ पर तत्काल रोक लगा दी है। CJI जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने नियमों को अस्पष्ट और दुरुपयोग की आशंका वाला बताया, साथ ही केंद्र सरकार और UGC को नोटिस जारी कर 19 मार्च तक जवाब मांगा।
CJI की सख्त टिप्पणी
CJI ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी जातिगत भेदभाव की समस्या बरकरार है, और नए नियम भारत की एकता को प्रभावित कर सकते हैं।कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 2012 के पुराने नियम ही अगले आदेश तक लागू रहेंगे। जनरल कैटेगरी के छात्रों में खुशी की लहर है, क्योंकि ये नियम उनके हितों के खिलाफ माने जा रहे थे।
