हल्द्वानी । शहर के गोलापार क्षेत्र के खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बटाईदार किसान खूबकरण मौर्य के 11 वर्षीय बेटे अमित की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक गड्ढे में दबा दिया और उसका सिर व एक हाथ काटकर अलग कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। भारी बारिश के बावजूद पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से कटे हुए अंगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। स्थानीय लोग इस निर्मम घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
