
आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में आज यानि मंगलवार 05 दिसंबर को कथित तौर पर रोहित गोदारा से जुड़े बदमाशों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोगामोड़ी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच हुआ है। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है की किस तरह हत्यारे सुखदेव गोगामेड़ी और अन्य पर गोलियां दाग रहे है। बताया जा रहा है की सुखदेव को घर में घुसकर चार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे।
उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर पहले ही बड़ा मुद्दा था, और अब सरकार बनने से पहले इस तरह की बड़ी वारदात हो जाना अपने आप में बड़े सवाल खड़े करता है।