राजधानी दिल्ली में आए दिन कोरोना के मामलों में इज़ाफ़ा देखनेको मिल रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से दो महिला और एक पुरुष ने दम तोड़ दिया। तीनों मृतक कोरोना के अलावा अन्य बीमारी से भी ग्रसित थे। कोरोना के कारण दिल्ली में अब तक 12 मौतें हो चुकी हैं। वहीं कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो 649 मरीज हैं। बीते रविवार को 33 नए मरीज सामने आए थे। अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2279 है। जबकि बीते रविवार को 158 मरीज ठीक हुए थे।
