गुजरात के वडोदरा जिले में मंगलवार को महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पर हुई घटना के 24 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में अब तक 13 लोगों के मौत की पुष्टि हुई। गुजरात स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। गोताखोरों की मदद से नदी में फंसे लोगों को खोजने का काम चल रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मशीनों और बोट के जरिए मलबा हटाने में जुटा हुआ है। बता दें कि मंगलवार को पुल पर कई लोग और वाहन एक साथ गुजर रहे थे, तभी अचानक उसका एक हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया। कई वाहन और लोग नदी में गिर गए। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।
