नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनावों के परिणाम घोषित हो गए। अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें भाजपा उम्मीदवार दीपा दरम्वाल ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को मात्र एक वोट से हराकर जीत दर्ज की। दरम्वाल को कुल 11 वोट मिले जबकि नेगी को 10 वोट हासिल हुए। एक मत को अमान्य घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर स्थिति बराबरी की रही। भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को समान संख्या में वोट मिलने के बाद टॉस की प्रक्रिया अपनाई गई। किस्मत ने साथ दिया और कांग्रेस की देवकी बिष्ट विजयी घोषित हुईं। इस तरह, नैनीताल जिला पंचायत में अध्यक्ष पद भाजपा और उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में गया।
