एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल देखने के लिए मिल रहा एक है। इस बार की गयी बढ़ोतरी की वजह से इसके दामों में पुरे 21 रुपये का उछाल देखने के लिए मिल रहा है जिसके चलते इसकी कीमत 1848 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी है। तीन महीने में कीमतें करीब 250 रुपये बढ़ी हैं।
देहरादून में कमर्शियल सिलेंडर के करीब चार हजार कनेक्शन हैं। होटलों, छात्रावासों, रेस्टोरेंट, शादी विवाह, ढाबों में इसका उपयोग सर्वाधिक होता है। लेकिन कुछ समय से इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। करीब तीन महीने पहले तक कॉमर्शियल सिलेंडर 1700 रुपये से नीचे था, लेकिन लगातार बढ़ोतरी से प्रति सिलेंडर इसकी कीमत 1827 पहुंच गई।
