केंद्र सरकार ने 58 साल पुराने एक सरकारी आदेश को पलट दिया है। सरकारी कर्मचारी अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। 1966 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगाई थी, जिसे अब 58 साल बाद हटा लिया गया है। जानकारी के लिए बता दे कि 30 नवंबर 1966 में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने के प्रतिबंध लगा दिया था। जिसे अब मोदी सरकार ने हटा दिया है।
