उत्तराखंड राज्य से जुड़ा एक बड़ा सड़क हादसा सामने आ रहा है यहां राज्य में स्थित यमुनोत्री हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। चामी गांव के पास अल्टो कार संख्या uk07AB 1803 अचानक अनियंत्रित होक खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चाल रहा है। मिली हुई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की यह कर विकासनगर से बड़कोट जा रही थी। इस दौरान अंधेरा ज़्यादा होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मनीष पुत्र मदनपाल, निवासी बरोटीवाला विकासनगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, रवि कुमार पुत्र संतराम बद्रीनाथ मार्ग श्रीनगर गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
