नैनीताल जिले से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां आज बृहस्पतिवार 07 दिसंबर को पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी सचिन कुमार जोशी उम्र 38 साल भाजपा नेता की कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इस पूरी घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौक़े पर पहुंची और भाजपा नेता को वाहन से निकालकर बेस अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर सचिन की मौत पर कई भाजपा नेता मोर्चरी पहुंचे। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
