
भारी बारिश के चलते उत्तरी भारत से लेकर दक्षिणी भारत तक जम कर तबाही मची हुई है। जगह – जगह कई पहाड़ दरक गए तो कई नदियां उफान पर आ गयी। पुरे देशभर में भारी बारिशो के चलते हालत बिगड़े हुए है। मानव जीवन पूर्ण रूप से अस्तव्यस्त हो चुका है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग की ओर से देश के 22 राज्यों में आसमानी आफत का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बादल फटने के बाद सैलाबी संकट ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।