जब कभी हम किसी अनजान जगह पर घूमने जाते है तो हम अक्सर यात्रा करते समय मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग गूगल मैप का इस्तेमाल करते है। लेकिन बता दे कि हर समय गूगल मैप पर निर्भर रहना खतरे से खाली नहीं है। केरल के कुरुप्पनथारा में शुक्रवार की रात हैदराबाद से आए एक पर्यटकों के समूह को गूगल मैप का सहारा लेना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि यह समूह अलप्पुझा की ओर जा रहा था। चूंकि सभी क्षेत्र से अनजान थे इसलिए अपने गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी दक्षिण केरल के कुरुप्पनथारा जिले के निकट उफनती हुई नदी में जा गिरी।वाहन में महिला समेत चार लोग मौजूद थे। जहां से वह यात्रा कर रहे थे वहां बारिश हो रही थी। इसकी वजह से सड़कें पानी में डूबी हुई थीं। इसलिए वे गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी। हालांकि, भगवान का शुक्र रहा कि पुलिस गश्ती इकाई और स्थानीय निवासियों की कोशिश से चारों बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन पानी में डूब गया।