
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के विकास खंड बिझड़ी की दलचेहड़ा पंचायत में अचानक भीषण आग लगने से काफी बड़ी तादात में यहां पर मौजूद मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो गई है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो नुकसान बड़ हो सकता था।जानिए पूरा मामला -दलचेहड़ा पंचायत निवासी जगतार सिंह ने यहां मुर्गी पालन के लिए पॉल्ट्री फार्म गत खोल रखा है। जगतार के फार्म में लगभग 12 हजार के करीब मुर्गे और मुर्गियां थीं। इस पॉल्ट्री फार्म में रात अचान आग लगई आग लगने की वजह से यहां करीब 8 हजार मुर्गे और मुर्गियां जिंदा जल गई। जैसे ही घटना की सूचना मिली वैसे ही अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर वक़्त रहते काबू पा लिया गया। पंचयात प्रधान दलचेहड़ा संजीव जरयाल का कहना है कि इस घटना की वजह से जगतार सिंह का लाखों का नुकसान हुआ है और इसी मुर्गी फार्म से इसका और इसके परिवार का गुजारा चल रहा था। उन्होंने सरकार और विभाग से आग्रह किया है कि जगतार सिंह की हर संभव मदद की जाए। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।