नगर पंचायत गरुड़ में 1.81 करोड़ रुपये की लागत से अपना नगर पंचायत भवन तैयार किया जा रहा है। जिसका कार्य 70 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है।आगामी तीन महीनों के भीतर भवन बनकर तैयार होने की उम्मीद है। नगर पंचायत गठन के एक साल के भीतर ही नगर पंचायत अपने खुद के भवन का निर्माण कार्य पूरा करवाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इस बारे में जानकारी देते हुए ईओ ने बताया कि भवन में स्टाफ रूम, स्टोर रुम, अधिशासी अधिकारी कक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष कक्ष, मीटिंग हॉल और शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर पंचायत के चुनाव से पूर्व ही भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया था। सितंबर तक भवन का काम पूरा हो जाएगा।
