न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई अब भारत के नए CJI हैं। आज दिनांक 14 मई कोराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ दिलाई। इसी के साथ उन्होंने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) का पद संभाल लिया। जानकारी के लिए बता दे कि जस्टिस गवई ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली, जो बीते दिन ही सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले बीते माह की 30 तारीख को कानून मंत्रालय ने जस्टिस गवई की भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। जस्टिस गवई अब भारत के नए CJI हैं। CJI पद की शपथ लेते ही सबसे पहले उन्होंने अपनी मां कमलताई गवई के पैर छुए। जस्टिस गवई भारत के पहले बौद्ध सीजेआई हैं।
