उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के कुमाऊं में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी इस पूर्वनुमान के अनुसार कल दिनांक 06 जुलाई शनिवार को नैनीताल व बागेश्वर जिले में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जिसको देखते हुए दोनों जिलों के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों 1 से कक्षा 12वीं तक में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही दोनों जनपदों में सभी आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रहेंगे।


