देहरादून में बादल फटने की भयावह घटना ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें से छह शव परवल इलाके से लाकर प्रेमनगर अस्पताल में रखे गए हैं। वहीं, सहस्त्रधारा से बहकर आए तीन शव कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाए गए। इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत नया गांव क्षेत्र में हुई बताई जा रही है। बारिश के बाद की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपदा संबंधी घटना की तुरंत सूचना पुलिस या प्रशासन को देने को कहा गया है।
