संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमका मचा दिया है। ‘एनिमल’ ने भारत में 6 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखें तो फिल्म ने 500 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। साथ ही इस फिल्म ने अपनी मनोरंजक कहानी और शानदार एक्शन से दुनियाभर में डंका बजा दिया है। हिंदी सिनेमा में चौथी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद 2023 के लिए तीसरी बड़ी फिल्म बन गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹25.50 करोड़ होने का अनुमान है। अभी भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है।
