अल्मोड़ा। चौघानपाटा गांधी पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला फूंका। विधायक के इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक के द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय है। इसे बिलकुल भी बर्दाश्त किया जाएगा। यहां धरना प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद सिंह पिलख्वाल, अर्जुन बिष्ट, अमित साह, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, धर्मेंद्र बिष्ट, सौरभ वर्मा, राजन चंद्र जोशी, चंदन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।