उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी. एस. तोमर के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
ऑरेंज अलर्ट देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जारी किया गया है, जहां भारी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में येलो अलर्ट लागू किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 मार्च को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।21 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
