बागेश्वर जनपद के कपकोट क्षेत्र में रिखाड़ी-पतियासार मार्ग पर एक बोलेरो वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।सूचना मिलने पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पहले ही खाई से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था। इसके बाद SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों मृतकों के शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाए और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।
