अल्मोड़ा : आज अपराह्न लगभग 03:00 बजे धौलछीना से करीब 06 किमी सेराघाट की ओर कसार बैंड के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या DL3 CCZ 8690) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे गिर गया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट पुलिस टीम के साथ आवश्यक उपकरणों सहित मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे सभी व्यक्तियों को बाहर निकाला गया।
वाहन में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार हेतु निजी वाहन से अल्मोड़ा भेजा गया है।
घायल का विवरण-1. सिद्धार्थ रॉय उम्र लगभग -52 वर्ष पुत्र प्रणब रॉय निवासी- मंगलपुरी महरौली नई दिल्ली
मृतकों का विवरण-1. प्रणब रॉय उम्र लगभग -75 वर्ष निवासी उपरोक्त2. शुभी रॉय उम्र लगभग-72 वर्ष निवासी उपरोक्त
