चमोली से जुडी एक बहुत दु:खद खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है की सेना के 21 वर्षीय जवान खिलाफ सिंह नेगी की अचानक देर रात तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से जवान दम तोड़ दिया। जवान के शहीद हो जाना की वजह से पूरे उत्तराखंड को एक बड़ी क्षति पहुंची है.जैसे ही इस घटना की जानकारी शहीद के गांव में पहुंची वैसे ही जवान के कनोल गांव के लोगो में मातम सा छा गया. जवान की मां, बेटे के इस दुनिया के चले जाने की वजह से बदहवास और बेहोशी की हालत में है। खिलाफ सिंह नेगी के पिता का तो इतना बुरा हाल है कि जब से उन्हें यह मालूम हुआ है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा, तब से वह एक ही जगह बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है के जवान के घर वाले बड़े खुश थे और उसके लिए लड़की देख रहे थे। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया. खिलाफ सिंह नेगी के भाई कुंवर सिंह नेगी गोपेश्वर में ही कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उनकी बड़ी बहन की शादी कुछ समय पहले ही हुई है। खिलाफ सिंह नेगी तब अपने परिवार में शादी में शामिल होने भी घर आए थे. 2021 में उत्तराखंड के ही लैंसडाउन में खिलाफ सिंह नेगी ने भारतीय सेवा ज्वाइन की थी। उनके शहीद होने की खबर के बाद आसपास के गांवों के लोग और उनके दोस्त यार खिलाफ सिंह नेगी के घर पहुंचने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह लखनऊ से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव के लिए भेजा गया है। गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. आपको बता दें कि खिलाफ सिंह नेगी का इलाज पिछले 1 महीने से लखनऊ में चल रहा था। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।