एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालकों, रैश ड्राइविंग करने वालों और नाबालिगों को वाहन देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिसके चलते 13 अगस्त 2025 को, अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व व चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा की टीम ने धारानौला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान, एक नाबालिग तेज रफ्तार में टैक्सी स्कूटी चलाते हुए मिला, जिस पर तीन नाबालिग सवार थे। मौके पर नाबालिग चालक के अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की गई और सख्त चेतावनी के बाद बच्चों को सकुशल सुपुर्द किया गया। स्कूटी को सीज कर वाहन स्वामी के खिलाफ ₹28,500 का कोर्ट चालान किया गया।
