21 फरवरी को अल्मोड़ा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जानकारी के मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से आर्मी हेलीपैड, निगराली (भिकियासैंण) पहुंचेंगे।हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार द्वारा भतरोजखान के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे आरक्षित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके उपरांत सायं लगभग 4:40 बजे वे पुनः निगराली (भिकियासैंण) पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
