भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज दिनांक 02 जुलाई से 04 जुलाई 2024 तक कुमाऊं के अन्य जिलों के साथ साथ बागेश्वर जनपद में भी भारी से भारी बारिश होने की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देशानुसार दिनांक 3 जुलाई 2024 को जनपद के सभी शासकीय/अशासकीय, अर्धसरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों का अवकाश रहेगा।

