महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान में मौजूद होने की चर्चा है। और उनके निधन की खबर सामने आ रही हैं हालांकि, अब तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति की जांच की जा रही है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
