अल्मोड़ा जिले में आज दिनांक 01 जुलाई सोमवार को संयुक्त सचिव/डयूटी ऑफिसर, राज्य आपातकालीन परिचालन, केन्द्र उत्तराखण्ड देहरादून ने जिलाधिकारी विनीत तोमर को अवगत कराया कि दिनॉंक 02 जुलाई से 04 जुलाई तक अल्मोड़ा जनपद के कुछ स्थानों में बहुत भारी वर्षा होने के साथ ही कहीं-कहीं बहुत भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना है। जिसके बाद से उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों को मौसम के दृष्टिगत संवेदनशील एवं तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
•-उक्त के दृष्टिगत जनपद में अपने अधीन समस्त ईकाईयों को तत्परता बरतने एवं सजग रहने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति का सामना करने हेतु समस्त आवश्यक उपाय किये जाए।
•-कार्मिकों को सतर्कता का उच्च स्तर बनाये रखे।
•-खोज बचाव एवं अन्य सम्बन्धित कार्योें के लिए उत्तरदायी समस्त कार्मिकों को तैयार रहे।
•-वृक्ष गिरने से अवरूद्ध हुए मार्गों, क्षति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष न0 05962-237874, 237875 एवं मोबाईल नम्बर 7900433294 पर तत्काल अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे।
