अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर से जुडी एक बड़ी चौका देने वाली घटना सामने आ रही है यहां के न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में एक छात्र ने खुद को फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसजे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंच गई है। मिली हुई जानकारी के मुताबिक सरकार की आली स्थित एसएसजे कैंपस के न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में आज 16 दिसंबर को एक छात्र का शव अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। आज जब सुबह के वक़्त वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो हास्टल के दूसरे छात्रों ने खिड़की से अंदर देखा तो छात्र फंदे में लटका हुआ था। छात्रों ने इस घटना की जानकारी तुरंत एसएसजे विवि परिसर प्रशासन को दी। सूचना के बाद कोतवाली अल्मोड़ा व बेस चौकी पुलिस मौके पर हॉस्टल पहुंची। किसी तरह दरवाजा तोड़ पुलिस ने कमरे में पहुंची। लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र का नाम मानव बिष्ट निवासी नैनीताल बताया जा रहा है। जो कि B. A. प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है। छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की मृतक कुछ दिनों से अपने कमरे में अकेले रह रहा था उसका रूममेट इन दिनों घर गया हुआ है। पुलिस आशंका जता रही है कि छात्र ने कल रात ही यह खौफनाक कदम उठा लिया हो। आपको बता दे की पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी मां को लेकर भावुक बातें लिखी है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
