
उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर सामने आ रही है। दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का उपचार के दौरान आज सोमवार की सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है की अंसारी कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। और तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे। जैसे ही विधायक के निधन की सूचना बसपा कार्यकर्ताओं को मिली कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दे की वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे। शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें दिल्ली के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसपा विधायक के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने विधायक के बेटे से फोन पर बात कर उसे दिलासा दिया।