पिथौरागढ़ जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है यहाँ पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के पास अचानक पहाड़ी से चट्टान नीचे गिरने की वजह बोलेरो कैंपर इसकी चपेट में आ गयी और मलबे के नीचे दब गयी। इस बोलेरो कैंपर मे चालक सहित लोग सवार थे जिनके दबकर गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही हैं। जैसे ही इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद रेस्क्यू जारी। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है। मिली हुई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज से खतरनाक है। इस सड़क पर कम से कम 50 स्थान ऐसे हैं जहां से सुरक्षित निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है।
