अफगानिस्तान से जुडी एक बहुत बड़ी ख़राब सामने आ रही यहाँ के हेरात में भूकंप आने से बड़ी मात्रा मे जान और माल का नुकसान देखने के लिए मिल रहा है। यहाँ अब तक इस भूकंप के चलते 320 से ज़्यादा लोग मर चुके है और सैकड़ों के घायल होने की आशंका जताई जा रही ह। अफगान न्यूज की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, हेरात में स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस प्रांत में भूकंप से 320 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 600 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं। और इस भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई जा रही है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पश्चिमी अफगानिस्तान में छह भूकंप आए जिसमे सबसे बड़ा भूकंप 6.3 की तीव्रता का था। नवीनतम भूकंप हेरात के जिंदा जान जिले में 7.7 किमी की गहराई पर आया। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से जिंदा जान और घोरियान जिलों के बारह गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए। अफगान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र में एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 1000 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 1500 लोग घायल हो गए थे।
