उत्तर प्रदेश राज्य से जुडी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है यहां राज्य के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में आज दिनांक 02 जुलाई मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे के बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश ने दिए हैं। वहीं इस कार्यक्रम आयोजकों के विरुद्ध एफआईआर होगी। जिसको लेकर शासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
