इस साल करवा चौथ का व्रत एक नवंबर को रखा जाएगा जिसको लेकर नगर मे इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है नगर के मुख्य बाज़ार में स्थित सभी दुकाने सज चुकी हैं। और महिलाएं काफी बड़ी संख्या में रोजाना बाजार में खरीदारी करने के लिए आ रही है। सुहागन महिलाएं करवा चौथ का सामान लेने के लिए आ रही हैं। करवा चौथ पर्व पर सबसे ज्यादा बर्तनों का महत्व रहता है। इस बार करवा चौथ में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को उत्तराखंड की लोक कला ऐपण से सजाया गया है जो दिखने में काफी सुंदर और आकर्षित लग रहे हैं। इन बर्तनो में थाली, लोटा और छलनी को ऐपण से सजाया गया है। यह बर्तन अपनी ख़ूबसूरती से महिलाओ का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे जिसकी वजह से महिलाएं इन बर्तनों को खरीदने के लिए पहुंच रही हैं। और ऐपण से सजे बर्तनों को खरीदने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा में करवा चौथ के इन बर्तनों की डिमांड काफी बढ़ी है। करवा चौथ में ऐपण से सजे इन बर्तनों की डिमांड के बढ़ते ऐपण बनाने वाले कलाकारों को काफी काम मिल रहा है जिसकी वजह से कलाकारों के रोजगार साधन भी खुले हैं। इस बारे में स्थानीय महिलाओ ने बताया कि वह जब बाजार में करवा चौथ का सामान खरीदने के लिए गयी। तो जब उनकी नजर इन बर्तनों में पड़ी तो उन्हें यह बर्तन काफी पसंद आए हैं उन्होंने बताया वह भी इनको खरीद रही है। साथ ही बताया ऐपण से बनाए गए डिजाइन भी काफी अच्छा लग रहा है।
