अल्मोड़ा। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर की नई स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 03 अप्रैल 2026 को धौलकड़िया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोका गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 920 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बलवंत सिंह (39 वर्ष) पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पोस्ट बेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में एफआईआर संख्या 07/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
साथ ही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेश कोहली (प्रभारी चौकी मोरनौला), हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
