बागेश्वर काफलीगैर के खौलसीर में रामलीला की तालीम जोरों पर चल रही है। आप को बता दे की खौलसीर में नंदाष्टमी से रामलीला मंचन के लिए तालीम की शुरूआत हो गई थी और रोज शाम से देर रात तक कलाकारों को तालीम दी जाती है ।रामलीला के पात्रों को तालीम में अभिनय और गायन की बारीकियाँ सिखाई जाती है । रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट ने बताया कि रामलीला दीपावली के बाद प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होगी। इस बार रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा ।तालीम में ललित मोहन भट्ट, बसंत बल्लभ भट्ट, नवीन लाल, गोविंद लाल, जगदीश राम, कैलाश कांडपाल, राजू, मनीष, आशीष आदि शिरकत कर रहे हैं।
