अल्मोड़ा। भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वर्ष 2026 की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के युवा इस भर्ती में भाग ले सकेंगे।
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
इस वर्ष कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा (सीईई) देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
पद अनुसार शैक्षिक योग्यता:अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) – 10वीं पासअग्निवीर (टेक्निकल) – 12वीं (विज्ञान) पासअग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) – 12वीं पासट्रेड्समैन – 8वीं/10वीं पासभर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए इस बार कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। युवाओं से समय रहते आवेदन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की गई है।
सेना में सेवा का अवसर युवाओं को अनुशासन, सम्मान और देशसेवा का मंच प्रदान करता है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर
