अल्मोड़ा–बाड़ेछीना मोटर मार्ग दल बैंड के पास ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार अल्मोड़ा की ओर जा रहा था, तभी दल बैंड के पास ट्रक की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।इस खबर से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। घटना से संबंधित अपडेट जल्द साझा किए जाएंगे।
