राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करने वाले अनिल बोरा, निवासी चौना गांव, दौलाघाट क्षेत्र, ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा से यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।अनिल बोरा की इस उपलब्धि से पूरे दौलाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी व पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह खोलिया ने कहा कि अनिल ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह खोलिया, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल खोलिया, कोच कुंदन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति खोलिया, ग्राम प्रधान रमा खोलिया, घनश्याम बोरा, जगजीवन खोलिया, शंकर बोरा, सरपंच जीवन खोलिया, राजा बोरा, रोहित खोलिया, कैलाश बोरा सहित अनेक क्षेत्रवासियों ने अनिल बोरा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
