
रक्षाबंधन त्योहार के लिए परिवहन निगम ने बहनों को छूट है। निगम की बसों में बहनें 24 घंटे के लिए मुफ्त सफर कर सकेंगी। इसके लिए निगम की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।इस बार रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाएं 30 अगस्त रात 12 बजे से 31 की मध्य रात्रि तक सेवा निशुल्क रहेगी। एआरएम अल्मोड़ा राजेंद्र आर्या ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं राखी बांधने के लिए अपने भाइयों के घर जाती हैं। ऐसे में उन्हें टैक्सियों में महंगा किराया देना पड़ता है। कई बार वाहन नहीं मिलने से महिलाएं परेशान रहती हैं। इस बार भी सरकार की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी है। 24 घंटे के भीतर के सफर में महिलाओं से किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा।