अल्मोड़ा जिले से जुड़ा एक बहुत बड़ा मामला सामने आ रहा है यहाँ पुलिस ने एक युवक को 1.770 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की इस युवक मुनार मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा। आरोपी पर जरुरी कारवाही करते हुए उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि कपकोट थाना पुलिस मंगलवार को देर शाम थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट के संचालन में पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान कपकोट-मुनार मार्ग पर करीब 05:45 बजे एक बाइक की चेकिंग की गई। इस पर बैठे युवक के पास 1.770 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस उसे थाने ले आई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम 32 वर्षीय हेम प्रकाश तिरुवा पुत्र त्रिलोक राम बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को युवक को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। युवक को पकड़ने वाली टीम में एसआई विवेक चंद, हेड कांस्टेबल पूरन राम, कांस्टेबल अमजद खान और भूपेश फर्स्वाण आदि शामिल थे।
