उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 19 और 20 जुलाई को नगर स्थित एक होटल में जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सब जूनियर से लेकर सीनियर सी वर्ग तक के खिलाड़ी विभिन्न इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। संघ के सचिव डॉ. गिरीश सिंह अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक प्रतिभागी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होटल में पहुँचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9 बजे से होगा, जिसमें जिलेभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
