परिवहन आयुक्त कार्यालय में दिनाँक 21/फरवरी बुधवार को निर्देषों के क्रम में परिवहन विभाग अल्मोड़ा के सहयोग से मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में एनेस्थिसियालॉजी विभाग ने राजकीय चालकों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य न. सी. पी. भैसोड़ा, एम. ई. यू. कोआर्डिनेटर डा० जी. बी. गोगई, विभागाध्यक्ष डा० उर्मिला पलड़िया, आर. टी. ओ. ई- अनिता चंद,

परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद डा. उर्मिला पलड़िया. डा. मनोज बाबू, डा. सम्पूर्णानन्द, डा. शुलभ बडोनी, डा. अतुल सिहं व डा. आस्था द्वारा फर्स्ट एड, ट्रामा केयर और सी पी आर की जानकारी दी गयी और मेनिकिन्स पर सभी प्रशिक्षु को अभ्यास कराया गया। एस. डी. आर. एफ, अल्मोड़ा टीम से पंकज सिंह और अन्य द्वारा आपदा के विषय में जानकारी, बचाव व राहत के विषय में प्रेक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया। वहीं फायर टीम, अल्मोड़ा द्वारा आग लगने की स्थिति में बचाव के बारे में बताया गया।
