महिला कल्याण संस्था की एक बैठक संस्था कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न टीमों की टीम लीडर और सदस्याएं शामिल हुईं। बैठक की शुरुआत सावन के भजन और गीतों के साथ की गई। संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी सावन मेला पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ 30 जुलाई को नंदा देवी मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेले में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, जिनमें शामिल हैं-
1- दुल्हन बनो प्रतियोगिता
2- सेली सजाओ प्रतियोगिता
3- भजन प्रतियोगिता।
दुल्हन बनो प्रतियोगिता दो ग्रुप में होगी प्रथम 25वर्ष से ऊपर की महिलाएं द्वितीय 65 से 70 वर्ष 65 से 70 वर्ष लेने का हमारा उद्देश्य है की जो बुजुर्ग महिलाएं हैं उन्हें उनकी पुरानी यादों को ताजा किया जाए व अपने अनुभव से अन्य महिलाओं को लाभान्वित कर सकें। दुल्हन से जज द्वारा दो प्रश्न पूछे जाएंगे प्रतियोगिता में दुल्हन की ड्रेस व प्रश्न उत्तर आदि को देखकर ही निर्णायक मंडल निर्णय देंगे। भजन वाली महिलाएं हरी साड़ी व सोलह सिंगार के साथ आयेगीं भजन वाली टीम में एक टीम में केवल पांच महिलाएं होगीं। इसके अलावा विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमें महिलाएं घर से व्यंजन बनाकर लायेगें और उसे बेचेंगे जिस महिला का व्यंजन स्वादिष्ट होगा और बिक्री भी सबसे ज्यादा होगी उसे सम्मानित किया जाएगा। बिक्री से जो पैसा होगा वह उसी महिला का होगा जो बचेगा।
