अल्मोड़ा जिले के काफलीखान क्षेत्र में शराब की दुकान को बंद करवाने की मांग को लेकर तोला, मंगरू, सेला, काफलीखान की महिलाओं और बच्चों ने बाजार में सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और धरना दिया। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। वहीं बच्चों ने कहा कि हमें शराब नहीं अच्छी शिक्षा चाहिए। रैली के बाद महिलाओं और बच्चों ने शराब की दुकान के पास धरना दिया और इसे बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में अराजकता का माहौल बन रहा है। गांवों के बीच शराब की दुकान खोलना बच्चों और अन्य लोगों को नशे के दलदल में धकेलने की कोशिश है।
