अल्मोड़ा जिले से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आ रहा है यहाँ बीते बुधवार 11 अक्टूबर को रानीखेतvके रहने वाले एक व्यक्ति की अपने 15 साल के नाबालिग पुत्र के बीच कुछ कहासूनी होने की वजह से पुत्र नाराज होकर कही चला गया। काफी देर के बाद जब पुत्र घर वापस नहीं लौटा तो पिता ने काफी ढूंढ खोज की पुत्र के न मिलने पर थक हार कर पिता ने इसकी सुचना रानीखेत पुलिस को दी। जिसके बाद रानीखेत पुलिस के एसएसआई सुनील सिंह बिष्ट के संचालन में पुलिस टीम के साथ तुरंत कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालक की खोजबीन शुरु की गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से मात्र 01 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को माल रोड रानीखेत से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। अपने कलेजे के टुकड़े को सकुशल पाकर परिजनों ने रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
